
उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही एचपी रोडवेज बस हरिपुर-कोटी-मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में अब तक दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और स्थिति की जांच की जा रही है। पहाड़ी इलाके में सड़कें संकरी और घुमावदार होने से ऐसे हादसे आम हैं।


