देश

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का मोदी सरकार पर हमला: राज्यपालों को कठपुतली बनाकर राज्यों को परेशान कर रही केंद्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह गैर-बीजेपी शासित राज्यों को परेशान करने के लिए राज्यपालों को कठपुतली की तरह इस्तेमाल कर रही है। हुबली सभा में उन्होंने कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल का उदाहरण दिया।

खरगे ने कहा कि PMO और गृह मंत्रालय राज्यपालों को निर्देश देते हैं, जिससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। अगर BJP को 2029 चुनाव में नहीं रोका गया, तो तानाशाही बढ़ सकती है। उन्होंने मनरेगा खत्म करने और लोगों के अधिकार कम करने का भी आरोप लगाया।

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर आरोप: वोट चोरी में शामिल, लोकतंत्र का रक्षक नहीं रहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आयोग अब लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर रहा, बल्कि वोट चोरी का हिस्सा बन गया है। गुजरात में ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ के नाम पर मतदाता सूची से नाम हटाए जा रहे हैं।

राहुल ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह सुनियोजित साजिश है, जहां कांग्रेस समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है। एक ही नाम से हजारों आपत्तियां दर्ज हुईं। यही तरीका महाराष्ट्र, राजस्थान और अन्य राज्यों में अपनाया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि 15 जनवरी के बाद अचानक लाखों आपत्तियां आईं, लेकिन आयोग चुप रहा।

Related Articles

Back to top button