देश

शशि थरूर ने PM मोदी की सराहना की: संविधान को ‘पवित्र’ मानते हैं मोदी, कांग्रेस में मतभेद लेकिन पार्टी नहीं छोड़ेंगे

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने फिर से PM नरेंद्र मोदी और सरकार के कुछ कदमों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मोदी संविधान को पवित्र किताब की तरह देखते हैं। 2016 में अमेरिकी संसद में मोदी ने इसे अपना ‘होली बुक’ बताया था।

केरल लिटरेचर फेस्टिवल में थरूर ने कहा कि संविधान हर चुनौती पर खरा उतरा है। RSS जैसे विचारकों वाली BJP सत्ता में आई, लेकिन संविधान मजबूत रहा। उन्होंने गोविंदाचार्य का जिक्र किया, जिन्हें नया संविधान बनाने की अफवाह थी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर थरूर ने अपना स्टैंड दोहराया। पहलगाम हमले के बाद उन्होंने लिखा था कि आतंकियों पर सटीक हमला जरूरी है। मोदी सरकार ने वैसा ही किया, इसलिए वे समर्थन करते हैं। माफी नहीं मांगेंगे।

पार्टी में मतभेद पर थरूर बोले, इन्हें नेतृत्व से बात करके सुलझाएंगे। संसद में कभी पार्टी लाइन के खिलाफ नहीं गए। 17 साल से कांग्रेस में हैं, रिश्ता मजबूत है।

कई कांग्रेस नेता थरूर के साथ: रमेश चेन्निथला ने कहा, थरूर पार्टी का अहम हिस्सा हैं। वे लेखक और स्पीकर हैं, फुल-टाइम कार्यकर्ता नहीं। V.D. सतीशन और सुनी जोसेफ ने भी समर्थन किया। राहुल गांधी कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कोई विवाद नहीं।

Related Articles

Back to top button