
भारतीय जनता पार्टी-शिव सेना महायुति गठबंधन ने 114 का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।
मुंबई के 23 केंद्रों पर मतगणना जारी है और नवीनतम रुझानों से पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी-शिव सेना महायुति गठबंधन ने 114 का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। ये रुझान ठाकरे बंधुओं (राज और उद्धव) के लिए भी एक झटका है क्योंकि मुंबई में उनका गठबंधन पिछड़ रहा है। अंतिम परिणाम आज देर शाम तक घोषित कर दिया जाएगा।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव के लिए सभी 23 निर्धारित केंद्रों पर मतगणना जारी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की मुंबई में शानदार जीत की संभावना है। अंतिम परिणाम आज शाम तक घोषित कर दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, मतगणना प्रक्रिया भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए की जा रही है और सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।


