दादरी हत्या कांड के आरोपी की मौत, जेल प्रशासन पर लगा गंभीर आरोप

दादरी हत्या कांडनई दिल्ली। दादरी हत्या कांड में पकड़े गये आरोपी रवि सिसोदिया की मंगलवार को एक अस्पताल में मौत हो गयी। ग्रेटर नोएडा के बिसहड़ा में हुई अख़लाक़ की हत्या के आरोप में इसे गिरफ्तार किया गया था। ख़बरों के मुताबिक़ उसे किडनी और सांस की परेशानी थी। बीमारी के चलते रवि को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दादरी हत्या कांड…

ख़बरों के मुताबिक, रवि की तबियत खराब होने के बाद उसे जेल से नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को सुबह 11 बजे उसकी तबियत और ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान ही शाम को उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक रवि की डेंगू की रिपोर्ट आनी है।

वहीं रवि के भाई विक्रम ने आरोप लगाया कि उसने उसे बताया था कि जेल में किसी ने उससे उठक-बैठक करवाई थी। इसके बाद से उसके पेट में दिक्कत हुई और तबियत खराब हो गई। जेल में उसे ठीक इलाज नहीं कराया गया है। उसकी हालत बिगड़ने के बाद अंतिम समय में उसे नोएडा और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रवि की मौत के बाद बिसाहड़ा गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव में फोर्स तैनात कर दी है। उसके पिता ने आरोप लगाया कि उसकी मौत के पीछे जेल प्रशासन की लापरवाही है। उसको समय पर उपचार नही मिल पाया। जेल प्रशासन रवि से घर पर फोन करने के एक मिस्ड कॉल के एक हजार रुपए लिए थे।

LIVE TV