बागपत में सनसनी: प्रेमी संग होटल में पकड़ी गई पत्नी, पुलिस देख छत से कूदी, वीडियो वायरल

बागपत के बड़ौत में एक विवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में पकड़ी गई। पति और पुलिस को आते देख महिला ने डर से होटल की छत से लगभग 12 फीट नीचे छलांग लगा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को यह मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, महिला और उसके पति के बीच पहले से कानूनी विवाद चल रहा था। पति को सूचना मिली कि उसकी पत्नी बड़ौत के एक होटल में प्रेमी के साथ ठहरी है। पति ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया।

पुलिस के साथ होटल पहुंचे पति को देखते ही महिला घबरा गई और पकड़े जाने के डर से होटल की खिड़की से छलांग लगा दी। यह पूरी घटना ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जिसमें महिला को छत से कूदते हुए देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पति-पत्नी के बीच चल रहे कानूनी विवाद के साथ अब यह नया प्रकरण भी जांच का हिस्सा बन गया है।

LIVE TV