
वाराणसी: कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में बुधवार की रात तकरीबन साढ़े 11 बजे आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे पहुंची। यहां उन्होंने जलाभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया। भोजपुरी अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव के द्वारा कहा गया कि वह अबकी बार कैथी मंदिर में पूजा अर्चना पीएम मोदी के साथ में करेंगे।

मार्कंडेय महादेव मंदिर को पर्यटन और भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए एक बेहतर स्थान माना जाता है। यह मंदिर गंगा गोमती का पावन संगम है औऱ लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। यहां पर पुजारियों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक करवाया गया। इस बीच प्रधान संघ चोलापुर के अध्यक्ष रामसूरत यादव, इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह और अन्य लोग भी वहां पर मौजूद रहें।