अयोध्या में जय श्री राम की गूंज, रामनवमी पर 20 लाख श्रद्धालु पहुंचे रामनगरी

अयोध्या में आज रामनवमी की धूम मची हुई है। नगर में लाखों की संख्या में श्रद्घालु उमड़ पड़े हैं। प्रशासन ने मैनेजमेंट में पूरा जोर लगा दिया है। हर तरफ सिर्फ जय श्री राम की गूंज सुनाई दे रही है।

रामनवमी के लिए देश विदेश से राम भक्त पहुंच रहे हैं और रामलला के दरबार में जन्मोत्सव मना रहे हैं। नगर में कनक भवन समेत अन्य मंदिरों में जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो करीब 20 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच गए हैं।रामलला के दरबार को फूलों से सजाया गया है। जन्मोत्सव पर रामलला रत्नजड़ित पीले वस्त्र में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। राम सहित चारों भाइयों को सोने का मुकुट पहनाया जाएगा।

56 प्रकार के व्यंजनों का भोग

रामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। संगीतज्ञों द्वारा बधाई गान की स्तुति की जाएगी। जन्मोत्सव की आरती में लगभग 200 भक्त शामिल हो सकेंगे। श्री रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि हर बार डेढ़ क्विंटल पंजीरी का भोग प्रसाद बनता था। इस बार ट्रस्ट 10 क्विंटल पंजीरी का भोग प्रसाद बनवा रहा है। रामजन्म की आरती के दर्शनार्थियों को प्रसाद बांटा जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट एक लाख पैकेट तैयार करा रहा है। इसमें कुट्टू, सिंघाड़ा, धनिया व रामदाना की पंजीरी का मिक्स प्रसाद होगा।

LIVE TV