भारतीय नौसेना के युद्धपोत मोरमुगाओ पर हॉकी विश्वकप ट्रॉफी का प्रदर्शन, भारत कर रहा है इस बार मेजबानी
हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, खेल मंत्री यशोधरा राजे ने किया स्वागत उड़ीसा में होने वाले पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भारत भ्रमण पर है। इसी कड़ी में हॉकी विश्व कप ट्रॉफी को आज आईएनएस मोरमुगाओ युद्धपोत पर प्रदर्शित किया गया। युद्धपोत मुरमोगांव को 48 घंटे पहले नौसेना में शामिल किया गया।

युद्धपोत पर विश्व कप ट्रॉफी के प्रदर्शनी कर भारत ने दुनिया को संदेश दिया है कि खेल का मैदान हो या जंग का भारत हर बाज़ी जीतने के लिए तैयार है। हॉकी विश्व कप का आयोजन 13 से 29 जनवरी तक ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में होगा। देशभर में इस टूर्नामेंट के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी वर्तमान में भारत के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शित किया जा रहा है।
हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी को डिस्प्ले के लिए भारतीय नौसेना के जंगी बेड़े में शामिल हुए INS मोरमुगाव के ऑनबोर्ड पर रखा गया, भारत में विश्वकप का आयोजन हो रहा है और पिछले कई वर्षों के प्रदर्शन के आधार पर कह सकते है कि भारत अच्छा प्रदर्शन करेगा।