CM Yogi का यूपी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, दिवाली से पहले मिलेगा DA और बोनस

CM Yogi सरकार UP के कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस और बढ़ी दर से महंगाई भत्‍ता देने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में वित्त विभाग राज्यकर्मियों के डीए और बोनस को लेकर प्रस्ताव तैयार कर रहा है। UP के दस लाख राज्य कर्मियों, आठ लाख शिक्षकों और 12 लाख पेंशनरों को डीए और डीआर वृद्धि का लाभ मिलेगा।

UP में पूरी तैयारी

केंद्र सरकार की घोषणा के साथ ही UP में भी वित्त विभाग ने डीए में चार फीसदी वृद्धि से संबंधित प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है, ताकि जैसे ही CM Yogi ने डीए के संबंध में प्रस्ताव मांगें तो फाइल तत्काल प्रस्तुत की जा सके। राज्य सरकार यदि बढ़े हुए महंगाई भत्ते / महंगाई राहत का लाभ दीपावली से पहले देना चाहेगी तो उसे अक्तूबर का वेतन समय से पहले देने का आदेश जारी करना पड़ेगा, क्योंकि सितंबर के वेतन से संबंधित बिल तैयार कर आगे बढ़ाए जा चुके हैं।

1000 करोड़ का भार

डीए और डीआर बढ़ने से राज्य के खजाने पर करीब 1000 करोड़ रुपये सालाना का अतिरिक्त भार आएगा। करीब 10 लाख राज्यकर्मी, 8 लाख शिक्षकों के साथ ही 12 लाख पेंशनरों को डीए/डीआर वृद्धि का लाभ मिलेगा।

दिखाया था बड़ा दिल

मुख्यमंत्री ने 2020 में दीपावली से पहले 14.82 लाख राज्यकर्मियों को बोनस देकर बड़ा दिल दिखाया था। UP वर्ष 2021 में भी दिवाली से पहले बोनस का आदेश जारी कर दिया था। दूसरी तरफ प्रदेश के अराजपत्रित कर्मचारियों की नजरें भी बोनस की घोषणा पर टिकी हैं।

Petrol Price Today: जानिए आज क्या है पेट्रोल-डीजल के भाव

मुख्यमंत्री ने 2020 में दीपावली से पहले 14.82 लाख राज्यकर्मियों को बोनस देकर बड़ा दिल दिखाया था। UP वर्ष 2021 में भी दिवाली से पहले बोनस का आदेश जारी कर दिया था। दूसरी तरफ प्रदेश के अराजपत्रित कर्मचारियों की नजरें भी बोनस की घोषणा पर टिकी हैं।

LIVE TV