पश्चिमी देशों को पुतिन की कड़ी चेतावनी, 3 लाख सैनिकों को किया तैनात
इस साल 24 फरवरी से शुरू हुआ रूस और यूक्रेन युद्ध अभी तक जारी है। इसी कड़ी में पश्चिमी देशों से तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने आज आंशिक सैन्य लामबंदी (Partial Military Mobilization) का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिमी देशों खासतौर पर अमेरिका को कड़ी चेतावनी भी दी है। पुतिन ने कहा कि देश में अब 3,00,000 रिजर्व सैनिकों को तैनात किया जाएगा।

वहीं, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों को एक बार फिर चेताया है। पुतिन ने कहा कि पश्चिम देशों ने सीमा की सारी हदें पार कर ली हैं। पश्चिम देश रूस को कमजोर करने और नष्ट करने का आह्वान कर रहे हैं। राष्ट्र के नाम संबोधन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की कि यूक्रेन में युद्ध लगभग सात महीने तक पहुंचने पर सेना की आंशिक लामबंदी को लेकर डिक्री पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
देश की रक्षा के लिए उठाया यह कदम
पुतिन ने कहा मातृभूमि और इसकी संप्रभुता की रक्षा के लिए, वह आंशिक लामबंदी पर जनरल स्टाफ के फैसले का समर्थन करना जरूरी समझते हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम (अमेरका-यूरोप) ने सीमा पार कर ली है। पश्चिम रूस को कमजोर करने, विभाजित करने और नष्ट करने के प्रयास कर रहा है। पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर क्षेत्रीय अखंडता को खतरा पैदा हुआ तो रूस सभी उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करेगा।
राष्ट्रपति के इस ऐलान को युद्ध की तैयारियों से देखा जा रहा है. इस ऐलान के बाद रूसी व्यवसायों और नागरिकों को युद्ध के प्रयास में अधिक योगदान देना होगा, पुतिन ने आंशिक सैन्य लामबंदी के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और बुधवार से यह लागू हो रहा है।
लखनऊ के जेलर को धमकाने के मामले में मुख्तार अंसारी दोषी करार, हाईकोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा