
भारत के साथ ही एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है।
137 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अब गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. अडानी ने बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ दिया है और अब रैंकिंग में केवल अमेरिका के एलन मस्क और जेफ बेजोस से पीछे हैं। 91.9 अरब डॉलर के साथ अंबानी 11वें स्थान पर हैं।

भारतीय अरबपति गौतम अडानी ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। यह पहली बार है जब कोई एशियाई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के शीर्ष तीन में शामिल हुआ है।
दीपावली तक रिलायंस जियो लॉन्च करेगी ‘दुनिया की सबसे बड़ी’ 5जी सेवाएं, देश के कोने-कोने में पहुंचेगी सर्विस
बस ये दोनों अडानी से आगे
बता दें कि अडानी से आगे अब केवल दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला कंपनी के मालिक एलोन मस्क और अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस ही रह गए हैं। पिछले महीने ही अडानी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिलगेट्स को पीछे छोड़ते हुए चौथे नंबर पर अपना कब्जा जमाया था।