लालकिले से सांसदों के लिए तिरंगा बाइक रैली का आगाज,उपराष्ट्रपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Pragya mishra

लाल किले से संसद तक संस्कृति मंत्रालय की ‘तिरंगा बाइक रैली’ बुधवार सुबह शुरू हुई, जिसमें सभी दलों के सांसदों ने भाग लिया। रैली को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल के साथ राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल के साथ राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि तिरंगा बाइक रैली में विपक्ष का एक भी सांसद शामिल नहीं हुआ। बता दे कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय बुधवार को लाल किले से संसद तक सभी दलों के सांसदों के लिए ‘तिरंगा बाइक रैली’ का आयोजन करेगा।

मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए जोशी ने कहा कि यह संस्कृति मंत्रालय का कार्यक्रम है न कि पार्टी का। इससे पहले, बैठक में, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 9 अगस्त से शुरू होने वाली भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सदस्यों के लिए कई अभ्यासों की रूपरेखा तैयार की।

लाल किले से संसद तक संस्कृति मंत्रालय की ‘तिरंगा बाइक रैली’ बुधवार सुबह शुरू हुई, जिसमें सभी दलों के सांसदों ने भाग लिया। रैली को राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि हर घर तिरंगा फैले और सब लोग अपने कर्तव्यों को ध्यान में रखकर हर घर तिरंगा फहराने का और भारत के भविष्य को लहराने का काम करें।

 
LIVE TV