भारत कोविड के 20,408 नए मामलें ,पिछले 24 घंटों में कुल 54 मौतें हुई दर्ज

Pragya mishra

भारत ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन 20,000 से अधिक कोविड मामले दर्ज किए। एक दिन में 20,408 ताजा संक्रमणों ने कुल मिलाकर 4,000,138 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में active caseload1,43,384 या कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में active caseload1,43,384 या कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है।बता दें कि पिछले 24 घंटों में कुल 54 मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे वायरस से होने वाली कुल मौतों की संख्या 526,312 हो गई है। इस बीच एक दिन में 20,958 लोग ठीक हुए हैं। देश में अभी रिकवरी रेट 98.48 फीसदी है।जहां डेली पॉजिटिविटी रेट दर 5.05 प्रतिशत है, वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.92 प्रतिशत है। जबकि पिछले 24 घंटों में कुल 4,04,399 कोविड परीक्षण किए गए हैं।

सूत्रो के अनुसार भारत का टीकाकरण कवरेज 203.94 करोड़ तक पहुंच गया है, जिसमें से 8.74 करोड़ एहतियात (बूस्टर) खुराक हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटों में 33,87,173 लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

LIVE TV