
यूपी के सहारनपुर के थाना मंडी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हनी ट्रैप और एक्सटोंशन मनी वसूलने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं बताया जा रहा है कि, यह गैंग पहले महिला को प्लांट करके अन्य व्यक्ति की अश्लील अवस्था में वीडियो बना लेते थे। जिसके बाद इस गैंग के अन्य सदस्य खुद को मीडिया कर्मी और SOG टीम का मेंबर बता करके पीड़ित से मोटी रकम वसूलने का काम किया करते थे।

वहीं एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए इस गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी 3 अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है।
आपको बताते चले कि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि यह गिरोह अमीर लोगों की एक महिला से संपर्क कराता था और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए उन्हें ब्लैकमेल करता था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में कलसिया रोड निवासी शमशाद, शिवधाम कालोनी निवासी मुकीम और इस्तखार शामिल हैं।