बादाम का अधिक सेवन हो सकता है नुकसानदेह, बढ़ जाता है कई बीमारियों का खतरा

(अराधना)

हम सभी जानते हैं कि बादाम खाने के कई सारे फायदे होते है। दूनियाभर में लोग ड्राई फ्रूट के रूप बादाम का सेवन करते है। माना जाता है कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और याद्दाश्त भी बेहतर होती है। इसलिए अक्सर माता-पिता अपने बच्चों को बादाम का सेवन कराते है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेट्स शरीर के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होते है। बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, लेकिन अधिक मात्रा में बादाम का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। बादाम के अधिक सेवन से होने वाली नुकसान के बारे में जानते है।

जरूरत से ज्यादा बादाम खाने के नुकसान

किडनी स्टोन का खतरा

जरूरत से ज्यादा मात्रा में बादाम खाने से कई तरह की गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है। बादाम में पाया जाने वाला ओक्सलेट गुर्दे की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इससे किडनी स्टोन होने का खतरा बढ़ सकता है।

हेमरेज

बादाम में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कई लोग मानते है कि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर में विटामिन ई की कमी नही होगी, जो कि सही नही है। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में विटामिन ई की मात्रा केवल 15 मिलीग्राम होनी चाहिए। विटामिन ई के ओवरडोज से ब्रेन हेमरेज का जोखिम बढ़ जाता है।

शरीर में बढ़ेगा टॉक्सिन

बादाम के ज्यादा सेवन से शरीर में टॉक्सिंस बढ़ सकते हैं, जो पेट के लिए अच्छा नहीं है। इसमें पाई जाने वाली फाइबर की अधिक मात्रा के कारण कब्ज हो सकता है और यह पाचन क्रिया को भी प्रभावित करता है।

मोटापा

बादाम में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसके ज्यादा सेवन से पेट के आसपास चर्बी जमने लगती है, जिससे मोटापा का खतरा बढ़ सकता है।

पोषण मिलने में दिक्कत

अगर कोई इंसान बादाम को अधिक मात्रा में खाता है तो इसमें मौजूद फाइबर के कारण कैल्शियम, आयरन जिंक और मैग्नाशियम के अवशोषण में रुकावट पैदा होती है।

सांस की परेशानी

बादाम को जरूरत से ज्यादा खाने से बॉडी में एचसीएन लेवल बढ़ जाता है। इससे श्वास संबंधी समस्या होती है और नर्वस सिस्टम पर भी बूरा असर पड़ता है। सलाहनुसार दिन में 4 से 5 भींगे हुए बादाम का ही सेवन करना चाहिए।

LIVE TV