
( माही )
रूस ने 4 देशों के 31 नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। जिसमें आइसलैंड, ग्रीनलैंड, Faroe Islands और नार्वे जैसे देश शामिल हैं। रूस ने अपने दूतावासों को आदेश जारी किया है कि इन देशों के लोगों को वीजा जारी न किया जाए।

रूस ने 4 देशों पर की कड़ी कार्रवाई करते हुए उठाया कदम
आपको बता दें कि रूस ने जवाबी कार्रवाई में ग्रीनलैंड के 3, Faroe Islands के 3, आइसलैंड के 9और नॉर्वे के 16 लोगों के देश में प्रवेश पर बैन लगा दिया हैं। रूसी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रूस (Russia) के खिलाफ यूरोपीय संघ की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों में ये चारों देश भी शामिल हो गए हैं। इस वजह से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए ये ठोस कदम उठाया गया हैं।
इन 31 नागरिकों के प्रवेश में लगाया बैन
मंत्रालय के मुताबिक इन 4 देशों के 31 लोगों के प्रवेश में रोक लगा दी गई हैं। जिसमें कई सांसद, कारोबारी, मीडियाकर्मी, एकेडमिशियन और गवर्नमेंट सेक्टर से जुड़े लोग हैं।
इन देशों पर आरोप लगाया गया हैं कि इन लोगों ने अपने-अपने देशों में रूस विरोधी बयानबाजी को बढ़ावा दिया और रूसी (Russia) विरोधी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। इस वजह से उन्हें दंडित कर ये फैसला लिया गया है। अगर वे किसी तरह रूस (Russia) आने वाले जहाज पर सवार भी हो जाते हैं, तब भी उन्हें प्लेन से नीचे नहीं उतरने दिया जाएगा और उन्हें वहीं से वापस लौटा दिया जाएगा।