मेष राशि – आज आपके किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यालय से जुडे कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। घर की साज-सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन करके घर के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास आज आप करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है।
वृषभ राशि – आज का दिन मिश्र फलदायी होगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएँगे। विदेशगमन की संभावना भी दिखाई दे रही है। आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कार्यभार आज अधिक रहेगा।
मिथुन राशि – अशुभ घटनाओं की आज संभावनाएँ अधिक है। लिहाज आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। रोगी का इलाज या शल्यचिकित्सा संभवतः आज टाल दें तो बेहतर होगा। क्रोध से स्वयं कोई हानि होने की संभावना अधिक है। मानहानि न हो जाय इसका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। शारीरिक और मानसिकरुप से आज आप स्वस्थ्य नहीं रहेंगे। वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता प्राप्त होगी। खर्च अधिक होने से आर्थिकरुप से तंगी का अनुभव होगा। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ईश्वर की आराधना से अच्छा फल मिलेगा।
कर्क राशि – आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। मनोरंजक प्रवृत्तियों का भी आनंद प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना अधिक है। भागीदारों से भी लाभ होगा। छोटा सा प्रवास या पर्यटन की स्मृति लंबे समय तक बनी रहेगी। सामाजिकरुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।
सिंह राशि – शंका और उदासी भी मन पर छाए रहेंगे। इसलिए आज मन भारी रहेगा। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विध्न आ सकते है। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर मिलेगा। उच्च अधिकारी से भी संभलकर चलिएगा। श्रमपूर्वक किए गए कार्य का परिणाम उचित न मिलने पर निराशा मन पर छाई रहेगी।
कन्या राशि – आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। संतानों के विषय में आपको चिंता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे में संभलकर चलिएगा। मन में खिन्नता का अनुभव होगा। आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

तुला राशि – आज आप शारीरिकरुप से शिथिलता और मानसिकरुप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। माता के विषय में चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें। प्रवास को आज संभव हो तो टाल दीजिएगा। पारिवारिक वातावरण में कलह बना रहेगा। सामाजिकरुप से अपमानित न होना पडे इसका ध्यान रखिएगा।
वृश्चिक राशि – आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएँगे। मानसिकरुप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगा।
धनु राशि – आज आपका मन दुविधा में फँसा रहेगा। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा भी बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।
मकर राशि – गणेशजी के आशीर्वाद आज निर्धारित कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। आफिस या व्यवसायिक स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। गृहजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजों के साथ की मुलाकात से खुशी का वातावरण रहेगा। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण मिलेंगे तथा वैवाहिक जीवन में सुख- संतोष का अनुभव होगा।
कुंभ राशि – आज किसी की जमानत लेने तथा आर्थिक लेन-देन नहीं करने की सलाह देते हैं। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य नहीं रहेगें। स्वजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे। किसी का हित करने में स्वंय परेशानी में पड़ जाने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानहानि की संभावना है।
मीन राशि – सामाजिक कार्यों या समारोहों में भाग लेने का अवसर आएगा। मित्रों- स्नेहीजनों के साथ की मुलाकात मन को खुशी देगी। सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। पत्नी और संतानों से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है। वस्तुएँ खरीदने के लिए अनुकूल दिन है।