Yoga: सुबह उठने के बाद बिस्तर पर करे यह सरल योगासन

(कोमल)

Yoga : योग (Yoga) करने से सेहत (Health) को फायदा मिलता है. ये शरीर की क्षमता (Strength) और लचीलापन (Flexibility) को भी बढ़ाता है। साथ ही तनाव से भी मुक्त करता है। नियमित तौर पर योग करने से कई रोगों को दूर किया जा सकता है। जानते है योग करने के लाभ के साथ ही सुबह उठने के बाद बिस्तर पर ही इन योगासनों को कर सकते हैं। इस क्रम मे सबसे पहले भुजंगासन (Bhujangasana) और शशकासन (Shashakasana) का अभ्यास करें। इसके बाद मार्जरी आसन (Marjari asana)करे

भुजंगासन

भुजंगासन को कोबरा आसन, सर्प मुद्रा या सर्पासन भी कहा जाता है। इस आसन को करने क लिए योगा मैट पर पेट के बल लेटकर, इसके बाद पीठ को मोड़कर किया जाता है। इस आसन में सिर सांप के उठे हुए फन की तरह रहता है। भुजंगासन को करने से रीढ़ की हड्डी में मजबूती और लचीलापन आता है पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म सुधरता है।

भुजंगासन के फायदे

-इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
-कंधों और बाहों को मजबूती प्रदान होता है।
-शरीर में लचीलापन बढ़ता है।
-तनाव और थकान को दूर करता है।
-भुजंगासन से हृदय स्वस्थ रहता है।

शशकासन

आपको बता दें कि शशक का मतलब खरगोश होता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले वज्रासन में बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों को श्वास भरते हुए ऊपर उठाएं। कंधों को अपने कानों से सटाएं. अब सामने की ओर झुकते हुए दोनों हाथों को आगे समान दूरी पर ले जाएं. अब श्वास छोड़ते हुए हथेलियां को जमीन पर टिकाए. माथे को भी जमीन से टच करें. इस आसन से पेट, कमर और कूल्हों की चर्बी कम होती है।

शशकासन के फायदे

-शरीर मजबूत और लचीला बनता हैं।
-काम विकारों को दूर करता हैं।
-पाचन प्रणाली सक्रीय होती हैं।
-कब्ज को दूर करता हैं।
-पेट पर जमी अतिरिक्त चर्बी कम कर मोटापा दूर करने में सहायक हैं।

मार्जरी आसन

मार्जरी आसन को कैट पोज़ (Cat pose) भी कहा जाता है। इस आसन में आगे की ओर झुका जाता है और पीछे की और मुड़ा जाता है.। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों को टिका कर बैठ जाएं. अब अपने हाथों को जमीन पर आगे की ओर रखें. हाथों पर थोड़ा भार डालते हुए अपने कूल्हों को ऊपर उठाएं। अब अपनी जांघों को इस मुद्रा में सीधा और घुटनों को जमीन से टच होने हें। अब लंबी सांस लें और सिर को पीछे की ओर झुकाएं, नाभि को नीचे से ऊपर की तरफ ले जाएं. अब सांस छोड़ते हुए सिर को नीचे की ओर झुकाएं और चिन को अपनी चेस्ट से लगाने की कोशिश करें।

मार्जरी के फायदे

-मार्जरासन करने के लिय आप सबसे पहले फर्श पर एक योगा मैट को बिछा कर अपने दोनों घुटनों को टेक कर बैठ जाएं।
-इस आसन को करने के लिए आप वज्रासन की मुद्रा में भी बैठ सकते हैं।
– अब अपने दोनों हाथों को फर्श पर आगे की ओर रखें।
-अपने दोनों हाथों पर थोड़ा सा भार डालते हुए अपने हिप्स (कूल्हों) को ऊपर उठायें।

ध्यान रहे कि योगाभ्यास अपनी क्षमता अनुसार ही करना है। इस दौरान श्वास-प्रश्वास और व्यायाम से जुड़े विशेष नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। इसी के साथ सही मात्रा में सही पोषण लेना भी बहुत आवश्यक है। आप सूक्ष्म व्यायाम के जरिए ही आसानी से अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं. साथ ही बड़े आसनों के लिए अपने शरीर को तैयार भी कर सकते हैं।

LIVE TV