BSP ने सीमा कुशवाहा को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता, निर्भया केस से ये है कनेक्शन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की शुरुआत होने वाले हैं। लेकिन इन चुनावों में अभी तक खामोश दिखी बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेतृत्व ने एक बड़ा फैसला लिया है। बसपा ने आज एडवोकेट सीमा कुशवाहा को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में चुना है। गौरतलब है कि निर्भया केस के दोषियों को सजा दिलाने वाली एडवोकेट सीमा ने कुछ दिन पहले ही बसपा जॉइन की थी।

बता दें कि सीमा कुशवाहा उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। सीमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई पूरी की है। जिस समय निर्भया कांड हुआ, उस समय सीमा कुशवाहा कोर्ट में ट्रेनिंग पीरियड पर थीं। निर्भया केस के बारे में जैसे ही उन्हें पता चला, उसे इंसाफ दिलाने के लिए बिना किसी फीस के लड़ाई लड़ी। बता दें, सीमा कुशवाहा के एडवोकेट करियर का यह पहला केस था, जिसमें 8 साल बाद दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। कुशवाहा पहले वकील नहीं बनना चाहती थीं, बल्कि उनका सपना आईएएस अफसर बनने का था। वह यूपीएससी एग्जाम भी देनें वाली थीं, लेकिन किस्मत ने उन्हें वकालत की राह पर मोड़ दिया।

LIVE TV