सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर आज यानी शुक्रवार 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। इसी के साथ ही आज से शुभ कार्य भी शुरू हो गए। इस दिन गंगा में स्नान और दान पुण्य करना उत्तम माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव के मकर राशि में गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। सूर्य देव का राशि 5 राशि मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और मकर राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं इन राशियों के राजतकों पर सूर्य देव कैसे बरसाएंगे कृपा…

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का ये गोचर शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। आपके कार्य की सराहना होगी। सरकारी क्षेत्र और नौकरीपेशा वाले लोगों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।
सिंह – इस राशि के जातकों को धनलाभ का योग बन रहा है। अटका हुआ धन वापिस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
तुला- आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधर देखने को मिलेगा। इस अवधि में धन संचित करने में कामयाब रहेंगे। करियर में भी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है।
वृश्चिक- कड़ी मेहनत का फल आपको करियर में सफलता के रूप में निश्चित ही प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर आप अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। लाभ मिलने के संकेत हैं।
मकर- अचानक से समाज में मान सम्मान और प्रसिद्धि बढ़ेगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा। इसके अलावा आपको करियर और कार्यक्षेत्र में भी शुभ परिणाम हासिल होंगे।