
मैसेजिंग ऐप Telegram ने साल 2021 के अंतिम दिन में एक मजेदार फीचर जारी किया है। Telegram ने तो WhatsApp और Signal को भी पीछे छोड़ दिया है। Telegram का यह फीचर Apple के iMessage जैसा है। इससे यूजर्स किसी मैसेज पर रिएक्ट कर पाएंगे। इसके अलावा वो टैक्सट के कुछ हिस्सों को हाइड भी कर पाएंगे। Telegram के इस नए फीचर को Spoiler नाम दिया गया है।

दूसरा जरूरी फीचर जो इस मैसेजिंग ऐप को मिला है उसका नाम मैसेज ट्रांसलेशन है। मैसेज ट्रांसलेशन फीचर किसी दूसरे मैसेजिंग ऐप जैसे WhatsApp और Signal में भी अभी तक देखने को नही मिला है। यह फीचर किसी भी मैसेजिंग ऐप के लिए काफी जरूरी है। इससे ऐप में ही यूजर किसी मैसेज को दूसरे किसी मैसेज को दूसरे लैंग्वेज में ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसे आप Settings के Languages ऑप्शन में जाकर एनेबल कर सकते हैं।
Telegram यूजर्स अब किसी मैसेज पर इमोजी से रिएक्ट कर पाएंगे। यह फीचर पहले से iMessage, Facebook Messenger और Instagram के लिए उपलब्ध है। Telegram के यूजर्स के लिए इमोजी उपलब्ध करवा दिया गया है। जिसका इस्तेमाल करके वो किसी भी मैसेज पर रिएक्ट कर पाएंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, किसी मैसेज पर इमोजी से रिएक्ट करने के लिए यूजर को बस किसी मैसेज पर डबल टैप करना होगा। इससे वो Thumbs Up से रिएक्ट कर पाएंगे। दूसरे इमोजी से मैसेज पर रिएक्ट करने के लिए यूजर को मैसेज पर एक बार टैप करना होगा। इसके बाद वो लिस्ट में से सेंड करने वाले इमोजी को सेलेक्ट कर पाएंगे।
Spoiler फीचर का यूज प्राइवेट चैट में रिएक्शन के लिए किया जा सकता है। ग्रुप और चैनल में एडमिन इस फीचर को डिसेबल या एनेबल कर सकते हैं। Spoiler फीचर से यूजर टाइपिंग के दौरान Spoiler फॉर्मेटिंग चूज करके टैक्सट को हाइड कर सकते हैं। इससे सेलेक्टेड मैसेज पार्ट चैट, चैट लिस्ट और नोटिफिकेशन से हाइड रहेगा।