सपा विधायकों ने कसी कमर, गिनाएंगे अखिलेश सरकार की उपलब्धियां

अखिलेश सरकारलखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आता देख राजनीतिक पार्टियों के माथे पर चिन्ता की लकीर स्पष्ट देखी जा सकती है। सभी दलों में जहां चुनाव की तैयारियों पर बैठकें आयोजित कर चुनावी रणनीति बनाने का सिलसिला लगातार चल रहा है।

अखिलेश सरकार की उपलब्धियांं

सत्ता का सुख भोग रही सत्तासीन राजनीतिक पार्टी समाजवादी पार्टी भी इसी चिन्ता के साथ-साथ चुनावी तैयारियों के मैदान में कूद गयी है। खास बात यह है कि समाजवादी पार्टी ने अखिलेश सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी अपने विधायकों के कंधों पर डाल दी है। पार्टी ने स्पष्ट कहा कि विधायक अखिलेश सरकार की उपलब्धियों का जमकर प्रचार-प्रसार करें।

इस सम्बन्ध में समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आईपीएन को बताया कि समाजवादी पार्टी की विधानसभा चुनावों की तैयारियों में तेजी आ गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 01 सितम्बर से 07 सितम्बर तक विधानसभा क्षेत्रवार बूथ कमेटियों के प्रभारियों तथा सदस्यों के सम्मेलन सभी जनपदों में आयोजित हो रहे हैं। बतौर प्रवक्ता पार्टी कार्यकर्ता, विधायक, पदाधिकारी सभी पूरे उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभा रहें हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा के साथ समाजवादी सरकार के विकास कार्यो की भी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने विधायकों से अखिलेश सरकार की उपलब्धियों का जमकर प्रचार-प्रसार करने की बात कही है। पार्टी ने विधायकों से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं की प्रगति से संबन्धित होर्डिंग तैयार कराकर लगवाएगें ताकि समाजवादी सरकार की उपलब्धियों का अच्छा प्रचार-प्रसार हो सके।

 

LIVE TV