“नई कैबिनेट में प्रियंका गांधी की छाप”: Sachin Pilot
रास्थान कांग्रेस में आज (21 नवंबर) अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) कैबिनेट में कई फ़ेरबदल किया जा रहा है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) की मानें तो राज्य की नई कैबिनेट में ‘प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की छाप’ है और पार्टी में कीसी तरह का कोई गुटबाज़ी नहीं है। जो भी मंत्री बन रहे हैं वो किसी गुट के नहीं हैं और मंत्रिमंडल में तीन महिलाओं को भी शामिल किया जाना है।
पायलट (Pilot) ने कहा कि, “कैबिनेट में फ़ेरबदल से अच्छा संदेश जा रहा है और इससे कांग्रेस को फ़ायदा मिलेगा और पार्टी एकजुट है। विस्तृत चर्चा और व्यापक दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर ही गहलोत (Gehlot) मंत्रिमंडल में फ़ेरबदल का फैसला किया गया है। नई कैबिनेट में समाज के हरेक वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। शाम में शपथ लेने वाली कैबिनेट में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विधायकों को भी जगह दी गई है। इनके अलावा समाज के दूसरे समुदायों का भी ख़्याल रखा गया है। नई कैबिनेट में 4 SC-ST को भी जगह दी गई है।”
ख़बरों की मानें तो नए मंत्रिमंडल में सचिन पायलट (Sachin Pilot) के पाँच समर्थक भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में 30 मंत्री होंगे, जिनमें 15 नए चेहरे होंगे। कांग्रेस आलाकमान के साथ कई दौर की लंबी बातचीत के बाद ही नए मंत्रिमंडल की ज़मीन तैयार होने लगी थी। इसके लिए अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी।
यह भी पढ़ें – “अब चीनी क़ब्ज़े का सत्य भी मान लेना चाहिए”: Rahul Gandhi