बाथरूम में नहा रही थी पत्नी, पति ने मारने के लिए छोड़ा करंट

मध्य प्रदेश के खरगोर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति ने बाथरूम में नहा रही पत्नी पर करंट छोड़ दिया। इस घटना के बाद से महिला गंभीर है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का आरोप है कि पति दूसरी शादी करने के लिए उसे मारना चाहता है। आरोपी पति झिरन्या में बिजली कंपनी में पदस्थ जूनियर इंजीनियर है।

मामला खरगोन शहर के बिस्टान रोड स्थित ब्रिज विहार कॉलोनी का है। नेहा और मुकेश की 2013 में शादी हुई थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। पीड़ित महिला नेहा ने बताया उसके पति मुकेश डावर आए दिन उससे मारपीट करता है। खाना बनाने के दौरान उसने मारपीट की। कुछ देर बाद वो नहाने के लिए बाथरूम में चली गईं। इस दौरान मुकेश ने बाथरूम में करंट छोड़ दिया और नल चालू कर दिया। मुझे करंट लगा तो मैं चिल्लाने लगी। आसपास के लोगों ने मुझे किसी तरह बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं महिला के बयान लेने के बाद एडिशनल एसपी डॉ. नीरज चौरसिया का कहना है क‍ि महिला के बयान लिए गए हैं। महिला ने जो आरोप लगाए हैं, उस मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

LIVE TV