Moon Eclipse: सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 580 वर्ष बाद, क्या होंगे इसके खास मायने

यह चंद्रग्रहण 19 नवंबर को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा और इसके खास मायनें होगें। यह चंद्रग्रहण पूरी तरह से आंशिक होगा। यह सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण होगा जो 580 वर्षों के बाद लगने जा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह चंद्रग्रहण करीब साढ़े तीन घंटे तक रहेगा।

यह ग्रहण अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ क्षेत्रों से दिखाई देगा। जोकि 12.48 बजे शुरू होगा और शाम 4.17 बजे समाप्त होगा।

इससे पहले इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 को लगा था और आने वाले समय में इस तरह का घटनाक्रम वर्ष 2669 में आठ फरवरी को दिखेगा।

यह ग्रहण उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे स्थानों पर यह ग्रहण कुछ समय के लिए ही दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत क्षेत्र में भी दिखाई देगा।

इसे उपछाया ग्रहण भी कहा जा सकता है, उपछाया ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा अपूर्ण रूप से एक ही सीध में होते हैं। उपछाया ग्रहण, आंशिक ग्रहण की तरह शानदार और नाटकीय नहीं होता है तथा कभी-कभी उस पर ध्यान भी नहीं जाता है।

यह भी पढ़े-आज का पंचांग 15-11-2021, एकादशी तिथि, पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र, हरषाना योग, रविवार, 1943 पलवा, शुक्ल पक्ष

LIVE TV