दीपावली से पहले ही वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय कर्मियों को दी सौगात, एडहॉक बोनस का हुआ ऐलान

वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दीपावली के मौके पर नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस(एडहॉक बोनस) की घोषणा कर दी है। इसके तहत सभी पात्र कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन जितनी ही धनराशि मिलेगी। केंद्र सरकार के ग्रुप बी और ग्रुप सी के अंतर्गत आने वाले अराजपत्रित कर्मचारी जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के तहत नहीं आते हैं उन्हें यह बोनस दिया जाएगा। यही नहीं इस बोनस का फायदा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के सभी योग्य कर्मियों को मिलेगा।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार एडहॉक बोनस के तहत जो रकम दी जाती है उसका निर्धारण करने के लिए नियम बनाया गया है। केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों को यह फायदा मिलेगा जो मार्च 2021 को सेवा में रहे हैं। उन्होंने साल 2020-21 के दौरान कम से कम छह महीने तक लगातार ड्यूटी दी है। वित्त मंत्रालय ने आदेश में कहा है कि जो कर्मचारी अस्थाई तौर से एडहॉक बेस पर नियुक्त हुए हैं उन्हें भी यह बोनस मिलेगा। लेकिन शर्त है कि उनके सेवा के बीच कोई ब्रेक न रहा हो।

LIVE TV