Bollywood: महिला ने लगाया आरोप, गर्भपात के लिए करता था मजबूर, जन्म के बाद हो गया गायब
इन दिनों बॉलीवुड काफी सुर्खियों में हैं जहां एक तरफ आर्यन खान का मामला हैं तो दूसरी तरफ नोरा फतेही का। वहीं इस दौरान एक और मामल सामने आया हैं जिसमें एक महिला ने म्यूजिक कंपोजर राहुल जैन पर काफी गंभीर आरोप लगाया हैं।

महिला के मुताबिक राहुल जैन अपने बच्चें को स्वीकार नहीं कर रहा हैं। जिसके बाद महिला ने पुलिस थाने जाकर राहुल के खिलाफ केस दर्ज करवाया हैं। महिला पेशे से लिरिस्ट सिंगर हैं। महिला ने राहुल पर आरोप लगाया कि वह अपने बच्चें को लेने से माना कर रहा हैं उसने कहा कि बच्चें को किसी को गोद दें दो।
पुलिस इस मामले को देखते हुए धारा 376 2 (N) 420 406 313 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। महिला के वकिल ने बताया कि राहुल ने इससे पहले दो बार महिला का जबरन गर्भपात भी करवाया था। वकिल ने कहा कि महिला को करियर का हवाला दिया और इस दौरान उसे जबरन गर्भपात करवा दिया।
वहीं आगे कहा कि बच्चे के जन्मपत्र पर बच्चे के पिता का नाम लिखा हुआ हैं। जब उसे बच्चे को अपनाने को कहा गया तो वह गायब हो गया। मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल ने तीसरी बार भी महिला से गर्भपात कराने के लिए कहा था। लेकिन महिला ने इस बार इंकार कर दिया। राहुल महिला को गर्भपात कराने को मजबूर करता रहा लेकिन महिला ने इस बार बच्चे को जन्म दें दिया। जो 6 महिने का हो गया हैं इन सभी के बाद राहुल गायब हो गया। जिसके बाद महिला ने पुलिस में केस दर्ज करवाया।