Bollywood: रकुल प्रीत ने अपने बॉयफ्रेंड का किया खुलासा,इस एक्टर के साथ मना रही जन्मदिन

साउथ की फेमस एक्टर रकुल प्रीत का आज जन्मदिन हैं। उनके  जन्मदिन के मौके पर सभी लोगों बधाई दे रहे हैं। आज रकुल 31 साल की हो गई। जन्मदिन के मौके पर  रकुल ने फैंस को एक तोफा दिया। जिसमें उन्होंने बताया की वह एक्टर जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं। जिसके बाद फैंस और दोस्तों ने बधाई देनी शुरु कर दी।

बता दें कि हाल ही में सुशांत सिहं की मौत के बाद वह सुर्खियों में थी। NCB ने ड्रग्स के मामले में पूछताछ की थी। जिसमें इनके साथ कई और कलाकार शामिल थे। रकुल साउथ की फेमस अभिनेत्री है, उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं।  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं। वहीं जैकी भगनानी के साथ के तस्वीर डाल कर अपने रिलेशनशिप के बारे में बता रही हैं।

तस्वीर उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर डाली हैं रकुल ने तस्वीर डाल के अपना रिलेशनशिप ऑफिशयल कर दिया हैं। वह एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं। रकुल ने इसे ऑफिशयल कर सभी को चौंका दिया। बता दे कि दोनों की रिलेशनशिप के बारे में किसी को नहीं पता था। अपनी रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया। जिससे फैंस काफी हैरान हैं। वहीं रकुल प्रीत ने सोशल मीडिया पर जैकी के साथ फोटो शेयर कर एक पोस्ट लिखा हैं कि थैंक्यू माय हार्ट, आप मेरे इस साल के सबसे बड़े गिफ्ट हो, मेरी जिंदगी में रंग भरने के लिए धन्यवाद।

LIVE TV