कन्नड़ एक्टर सत्यजीत का रविवार को निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा हैं कि इस हफ्ते के शुरुआत में उन्हे दिल का दौरा पड़ा था जिसके चलते वह बेंगलुरु के बॉरिंग और लेडी कर्जन हॉस्पिटल में भर्ती थे। जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई।

सत्यजीत 72 साल के थे और लम्बे समय से बीमार चल रहा थे। सत्यजीत का पार्थिव शरीर उनके हेगड़े नगर स्थित घर में रखा हैं,जहां दोपहर 3 बेज अतिंम संस्कार किया जाएगा। साल 2016 में डायबिटीज के चलते उनके पैर को काटना पड़ा था। साल 2018 में उन्होंने चिरंजीवी के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम किया था। इस फिल्म को विनय कृष्ण ने डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में चिरंजीवी, वी रविचंद्रन, रमेश भट, और पारुल यादव ने काम किया था।
सत्यजीत ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काफी हिट फिल्में दी हैं। फरवरी में अपनी बटी के कारण सुर्खियों में थे। उनकी बेटी ने उन पर पैसों के मामले को लेकर आरोप लगाए थे। जिसके बाद सत्यजीत ने इस आरोप को गलत ठहराया था। सत्यजीत ने सोफिया बेगम से शादी की थी जिनसे उनके दो बच्चे हैं बेटी बेंगलुरु में पायलट हैं बेटा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में हैं।