IPL: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बताई हार की वजह, कहा..

मुंबई इंडियंस के हार के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हमारी टीम ने रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मुंबई इंडियंस को आरसीबी ने सिर्फ 111 रन पर ही समेट दिया।

मुंबई इंडियंस का पहला विकेट सिर्फ 57 रन पर ही गिर गया। वहीं रोहित शर्मा कुल 79  के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद टीम ने 32 रनो के भीतर अपनी सारी विकेट खो दी। इसके बाद रोहित शर्मा ने कहा की हमने सोचा था कि हमने अच्छी गेंदबाजी की हैं। लेकिन हमारे बल्लेबाजो ने निराश किया।

रोहित शर्मा  ने कहा कि हमारी टीम जिस स्थिति में हैं उससे हमे पीछे हटने की जरुरत हैं और हम से कहा गलतियां हो रही हैं उस पर ध्यान देंने की जरुरत हैं। आगे उन्होंने इशान किशन के बारे में कहा कि इशान ने पिछले IPL  में अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन इस IPL में उनका खेल न्यूट्रल रहा हैं। हम खिलाडियों पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहते।

बता दें कि मुंबई इडियंस पिछले साल की चैंपियन हैं, पर इस बार टीम ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया हैं। अभी तक टीम ने 10 मैच खेले हैं जिसमे सिर्फ 4 ही जीत पाई हैं। मुंबई इंडियंस के प्लेआफ में जाने के चांस तो हैं लेकिन आगे का सफर  कठिन हो सकता हैं क्योंकि मुंबई इंडियंस का आगे के चार मैच राजस्थान रायल्स दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, और सनराइजर्स हैदराबाद से हैं। जिन से उन्हें काफी  अच्छी टकर मिलने वाली हैं

LIVE TV