विधानसभा चुनाव से ठीक पहले योगी कैबिनेट का होगा विस्तार, यह 7 विधायक आज ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां रणनीती बनाने में लगी हुई हैं। तो दूसरी तरफ यूपी में योगी सरकार चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट का विस्तार करने जा रही है। इसके तहत छह से सात नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजभवन पहुंच रही हैं।


जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब डेढ़ बजे हाईलेवल बैठक बुलाई गई है। कैबिनेट विस्तार की रेस में जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति, बेबी रानी मौर्य और छत्रपाल गंगवार का नाम आगे चल रहा हैं।

गौरतलब है कि 19 मार्च 2017 को सरकार गठन के बाद 22 अगस्त 2019 को योगी सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। इसमें 56 सदस्यों को शामिल किया गया था। वहीं कोरोना काल में योगी सरकार ने अपने तीन मंत्री खो दिए। हाल ही में राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप की मौत हुई थी, जबकि पहली लहर में मंत्री चेतन चौहान और मंत्री कमल रानी वरुण का निधन हो गया था। इसके बाद से ही प्रदेश मंत्रिमंडल में कई पद खाली पड़े हुए हैं।

LIVE TV