आज का सुविचार: चाणक्य द्वारा बताई गई ये 5 बातें बदल देंगी आपका जीवन
आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान् थे और उन्होंने कई ऐसी बातें बताई हैं जो आम लोगो की जिंदगी को पूरा बदल कर रख देंगी। यकीन मानिये चाणक्य की नीति और चाणक्य के अनमोल विचार हम सभी की जिंदगी में बहुत कुछ अच्छा बदलाव ला सकते हैं।

चाणक्य की नीति को अपने जीवन में उतारने वाला व्यक्ति चाहे कितना भी कमजोर क्यों न हो अपने आप को बुरे समय से बचा ही लेता है और चाणक्य की बातें सच साबित हुई हैं जिसमे कोई दो राय नहीं है। चाणक्य के अनमोल विचार भी एक मात्र ऐसा साधन है जो आजके कलयुग मैं आपके लिए काफी लाभदायक होगा।
- ऋण, शत्रु और रोग को समाप्त कर देना चाहिए।
- वन की अग्नि चन्दन की लकड़ी को भी जला देती है अर्थात दुष्ट व्यक्ति किसी का भी अहित कर सकते है।
- संकट में केवल बुद्धि ही काम आती है।
- लोहे को लोहे से ही काटना चाहिए।
- यदि माता दुष्ट है तो उसे भी त्याग देना चाहिए।
- सांप को दूध पिलाने से विष ही बढ़ता है, न की अमृत।