सुविचार : जिन लोगों के जीवन में होती हैं यह 4 आदतें, उनके जीवन में रहता है गरीबी का वास

आचार्य चाणक्य अपने समय में महानतम शिक्षकों में से एक थे। उनके कई उपदेश और लिखी बातें आज भी जीवन में शत-प्रतिशत खड़ी उतरती है। चाणक्य नीति में उन्होंने धन की उपयोगिता और उसके महत्व के बारे में काफी अच्छे ढंग से बताया है। उन्होंने धन को व्यक्ति का सबसे सच्चा साथी बताया है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार धन ही एकमात्र वस्तु है जो विपत्ति और दुख के समय इंसान के काम आता है। इस पर बात करते हुए आचार्य ने चाणक्य नीति में कई आदतों का जिक्र किया है। यह आदतें ही व्यक्ति को गरीबी के रास्ते पर ढकेलती हैं।

आचार्य चाणाक्य के अनुसार मनुष्य को अपने शरीर को साफ-सुथरा रखने के साथ दांतों और वस्त्रों की भी साफ-सफाई करना बहुत जरूरी है। वे लोग जो नियमित तौर पर नहीं नहाते और गंदे कपड़े पहनते हैं, उन पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती। ये लोग जीवन भर बीमारियों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं और उसी में उनका सारा पैसा खर्च हो जाता है। 

आचार्य के अनुसार इस जगत में जो लोग मीठा बोलते हैं, वे सदा खुश रहते हैं। उनके पास हमेशा लोग आकर्षित होते हैं। इनकी हर जगह इज्जत होती है और इनके लिए सफलता के तमाम दरवाजे खुलते हैं। वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों के अंदर कड़वा बोलने की आदत होती है। वे सदा नकारात्मकता फैलाते हैं। उनके पास कोई नहीं ठहरता। इस कारण कामयाबी के सभी दरवाजे उनके लिए बंद हो जाते हैं।

चाणक्य का कहना था कि हमें हमेशा जल्दी उठना चाहिए। उनके मुताबिक सुबह का समय काफी ज्यादा कीमती होता है। वहीं जो लोग सुबह देर से उठते हैं। वे कई बीमारियों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। ऐसे लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती। वे सदा गरीबी में अपना जीवन जीते हैं।

LIVE TV