हनी सिंह के पिता पर भी लगाया आरोप, बोली- कपड़े बदलते हुए कमरे में घुस गए और मुझे छुआ

नामी रैपर ‘यो यो Honey Singh’, के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा घरेलू हिंसा का आरोप हाल ही में लगाया गया है। घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत शालिनी ने 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है। शालिनी ने ‘महिलाओं के साथ आकस्मिक यौन संबंध’ से लेकर ‘शारीरिक हिंसा’ तक आरोप लगाया है कि उनके साथ ‘खेत के जानवर’ जैसा व्यवहार किया गया। अब उन्होंने अपने ससुर यानी हनी सिंह के पिता पर गंभीर आरोप लगाया है। शालिनी का कहना है कि एक बार जब वो कपड़े बदल रही थीं तो वो उनके कमरे में घुस गए थे और उन्हें गलत तरीके से छुआ था।

Shalini Talwar Claims father in law touched Breast: Honey Singh's wife  claims father in law Sardaar Sarabjit Singh walked into her room and grazed  hands over her Breast- हनी सिंह की पत्‍नी

शलिनी ने कोर्ट से आग्रह किया कि वो हनी सिंह को ये आदेश दें कि वो हर महीने दिल्ली में उनके घर के किराए के लिए उन्हें 5 लाख का चेक दें ताकि उन्हें अपनी विधवा मां पर निर्भर होकर ना रहना पड़े।

बता दे, एएनआई के मुताबिक, सोमवार यानी 2 अगस्त को शालिनी ने रैपर के खिलाफ दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसे हिरदेश सिंह (उनका असली नाम), उनके माता-पिता और उनकी छोटी बहन के हाथों ‘शारीरिक शोषण, मौखिक, मानसिक शोषण और भावनात्मक शोषण की कई घटनाओं का शिकार होना पड़ा। उन्होंने कहा कि जोड़े के बीच मतभेद उनके हनीमून से शुरू हुए। शालिनी ने कहा हनी सिंह शराब और ड्रग्स के एडिक्ट भी हैं। उसने कहा कि रैपर ‘कई महिलाओं के साथ आकस्मिक यौन संबंध’ में शामिल रहे है।

LIVE TV