लखीमपुर खीरी पहुंची प्रियंका, पंचायत चुनाव में बदसलूकी का शिकार हुई महिला से की मुलाकात

कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी शनिवार को लखीमपुर खीरी पहुंचीं। यहां पहुंचकर उनहोंने अनीता यादव से मुलाकात की। बता दें कि पसगवां की रहने वालीं अनीता यादव के साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बदसलूकी हुई थी। मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी के गुंडों को सजा मिलनी चाहिए। अनीता से मुलाकात पर प्रियंका ने कहा कि मैं महिला होने के नाते अनीता से मिलने आई हूं। यहां किसी दल के नाते नहीं आई हूं।

बता दें कि इससे पहले अपने दौरे के पहले दिन पहुंची प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा कराई गई। पुलिस और प्रशासन ने उम्मीदवारों का अपहरण किया। नामांकन करने जा रहे उम्मीदवारों को पुलिस उठाकर ले गई। नामाकंन पत्रों को फाड़ दिया गया। यहां तक कि महिला उम्मीदवारों को भी मारा पीटा गया. प्रशासन वोट के लिए लोगों को धमकी देता रहा। योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या के लिए पुलिस प्रशासन समेत हर चीज का इस्तेमाल कर रही है।

LIVE TV