
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की आज की दिल्ली यात्रा ने एक बार फिर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को तेज कर दिया है। पिछले कुछ समय से इस मुद्दे को लेकर चर्चा हो रही है। 78 वर्षीय येदियुरप्पा और उनके बेटे विजेन्द्र विशेष फ्लाइट पर सवार हुए और उनके अपराह्न 3:30 बजे दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

गौरतलब है कि बीजेपी के राज्य प्रभारी अरुण सिंह ने हाल ही में Karnakata का दौरा करके सत्ताधारी दल के विधायकों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि सीएम को पार्टी नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है और येदियुरप्पा और उनकी सरकार अच्छा काम कर रही है। हालांकि अरुण सिंह के इस बयान के बावजूद येदियुरप्पा की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतों और कामकाज में उनके बेटे की कथित को दखलंदाजी को लेकर बदलाव की अटकलें फिर चल पड़ी हैं।
हालांकि इन चर्चाओं को खारिज करते हए हुए राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा, “यह सामान्य प्रक्रिया है। और कुछ भी नहीं है। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा, येदियुरप्पा बने रहे हैं। वे पीएम, केंद्रीय गृह मंत्री, पार्टी अध्यक्ष और अन्य केंद्रीय मंत्रियों खासकर सिंचाई मंत्री से मिलने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। कावेरी जल मुद्दा अहम है, इसलिए वे दिल्ली जा रहे हैं।”