Video जारी कर प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला, बोलीं- दुष्प्रचार का साधन बना दिया

देश में फैली कोरोना महामारी को लेकर कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रही है। प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को भी आरोप लगाया कि, नरेंद्र मोदी सरकार ने कोविड-19 महामारी से मौत के आंकड़ों को, घातक कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने का साधन बनाने के बजाय दुष्प्रचार का साधन बना दिया।

COVID-19: Priyanka Gandhi asks why Modi govt. reduced oxygen, ICU and  ventilator beds - The Hindu

इसी के साथ ही उन्होंने मोदी सरकार से सवाल पूछा है कि अपनी श्रृंखला के तहत वीडियो जारी कर यह दावा भी किया कि, महामारी की वजह से मरने वालों के आधिकारिक आंकड़ों तथा विभिन्न शहरों में श्मशानों और कब्रिस्तानों में हुए अंतिम संस्कार की संख्या में बहुत अंतर है।

प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि कोविड से हुई मौतों के बारे में सरकार के आंकड़ों और श्मशानों-कब्रिस्तानों के आंकड़ों में इतना फर्क क्यों? इसके अलावा उन्होंने पूछा कि मोदी सरकार ने आंकड़ों को जागरूकता फैलाने और घातक कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने का साधन बनाने के बजाय दुष्प्रचार का साधन क्यों बना दिया?

LIVE TV