
देश में पिछले 24 घंटे में इसके 3,82,315 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद भारत में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,06,65,148 हो गई है। वहीं इन 24 घंटे में 3,780 लोगों की मौत भी हुई है। जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 2,26,188 हो गई है। इसी के साथ ही देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,87,229 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,69,51,731 है।

वहीं राजधानी दिल्ली की बात करे तो यहां कल कोरोना के 19,953 नए मामले सामने आए है। जबकि 18,788 लोग रिकवर हुए और 338 मौतें हुईं है। यहां अबतक 17,752 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 90,419 है। वहीं यहां 18-44 साल तक के लोगों का वैक्सीनेशन जारी है। आज यहां के जहांगीरपुरी के एक वैक्सीनेशन सेंटर पर 18-44 साल के लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीन के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी है।