तेलंगाना के पर्वतारोही विराट चंद्रा ने महज 7 साल के उम्र में अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारों पर पहुंचकर अपने देश का झंडा फहराया है। विराट ने तंजानिया की 5,895 मीटर ऊंची किलिमंजारों चोटी पर छह मार्च को यह कारनामा किया है।

विराट के साथ अनके कोच भरत भी थे। 75 दिनों के कडे़ प्रशिक्षण और पांच मार्च को चढ़ाई शुरू करने के बाद विराट ने यह कारनामा कर दिखाया।विराट यह उपलब्धि हासिल करने के बाद कहा, मैं थोड़ा डरा हुआ जरूर था, लेकिन हमने अपने लक्ष्य पर पहुंचना भी था, और मै चाहता था की यह उपलब्धि हासिल करुं। उसी सोच में हमें पीछे मुड़ कर नहीं देखा और आगे बढता गया। यह चोटी बहुत बर्फीली होती है,और कड़ी ठंड के लिए जाना जाता है।

वहीं, विराट केस साथ जाने वाले उनके कोच भरत ने कहा, हमने अभियान को लेकर हर तरह का सावधानियां बरतीं और फैसला किया कि अगर विराट असहज महसूस करेगा तो हम वापस आ जाएंगे, लेकिन विराट ने हमें गर्व महसूस करा दिया यह उपलब्धि हासिल कर, और कहा की जब हम किलिमंजारो पर चढ़ाई करने के लिए पर्वतारोहियों को प्रशिक्षण देते हैं तो इस दौरान कई लोग पीछे हट जाते हैं,लेकिन विराट ने बेहद सहम शक्ति के साथ अपना प्रशिक्षण दिया और इस मुकाम तक पहुंच गया।