
रियो डी जेनेरियो। रियो ओलम्पिक में भारत की टेनिस जोड़ी की हार के साथ ही देश की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
रियो में भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार रोहन बोपन्ना पुरुष युगल के पहले दौर में हार गए।
इसी के साथ उनका रियो ओलम्पिक का सफर समाप्त हो गया। वहीं भारत को इस हार से बड़ा झटका लगा है।
रियो ओलम्पिक में भारत के पेस और बोपन्ना फेल
भारतीय टेनिस जोड़ी लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना को पोलैंड के लुकास कुबोट और मारसिन माटकोव्सकी की जोड़ी ने मात दी।
पौलेंड की जोड़ी ने एक घंटे 24 मिनट चले मुकाबले में भारतीय जोड़ी को कड़ी चुनौती दी।
हालांकि काफी कोशिशों के बावजूद भारतीय जोड़ी मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी।
लुकास कुबोट और मारसिन माटकोव्सकी की जोड़ी ने 6-4, 7-6 (6) से मात दी।