स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद काजू के फायदों के बारे में जरुर जानें!

काजूनई दिल्ली। मेवों में खासतौर पर काजू को दुनिया के स्वास्थ्यप्रद भोजन के रुप में जाना जाता है। यह प्रोटीन, विटामिन, खनिज और एंटी का बहुत अच्छा स्रोत हैं। इससे अद्भुत स्वास्थ्य लाभ होते हैं और इन्हें एक निश्चित मात्रा में प्रतिदिन खाना चाहिए।

जानिए क्यों है ये बेहतरीन पसंद और आप इसे अपने खानपान में क्यों शामिल करना चाहिए।

 

दिल के लिए क्यों फायदेमंद है काजू

यह आपके दिल के लिए बेहद फायदेमंद है इसके पर्याप्त कारण हैं काजू नेचुरली कोलेस्ट्राल फ्री होते हैं लेकिन हेल्दी हार्ट फैट्स, फाइबर, प्रोटीन और आर्जीनिस से परिपूर्ण होते हैं जो आपके धमनी की दीवारों की अंदरूनी परत की रक्षा करता है।

 

हडिड्यों के लिए भी अच्छा है काजू

यह कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है जो हड्डी विखनिजीकरण से आपके शरीर की रक्षा करता है। इसमें विटामिन के होता है जो हड्डी के स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा के लिए अच्छा होता है।

 

आंखो की रोशनी के लिए नही फायदेमंद है काजू 

इसमें ल्यूटेन और ज़ियाएक्सांथिन (एंटीऑक्सीडेंट) अच्छी मात्रा में पाया जाता है, आंखो की रोशनी को कम होने से बचाता है और मोतियाबिंद को कम करने में मददगार होता है।

 

रक्त रोगों से भी लड़ने में मददगार है काजू

यह खासी मात्रा में कॉपर होता है जो रक्त रोगों से लड़ने में मददगार होता है। कॉपर की कमी से आयरन की कमी जैसे एनीमिया जैसे रोग हो जाते हैं और इसमें कॉपर होने की वजह से इससे लड़ने में मदद मिलती है।

 

वजन घटाने में भी कारगार है काजू 

रिसर्च से पता चला है कि  इसमें पाया जाने वाला मोनो और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट वजन नियंत्रित करने में सहायक होता है साथ हार्ट में बनने वाले फैट और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार होता है।

LIVE TV