
तमिलनाडु।मुडुमालाई तमिलनाडु में स्थिति है। अगर हाथियों को खुद नहलाने का मजा लेना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए अच्छी है। इसके अलावा अगर किसी का मन घने जंगल में जाने का या वाइल्ड लाइफ का मजा लेने का है तो यह जगह उनके लिए बेस्ट है। यहां पर कई वैरायटी की बर्ड्स आती हैं। नीलगिरी पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इस इलाके में कदम-कदम पर प्राकृतिक सुंदरता बिखरी हुई है। घनी हरियाली के बीच चिड़ियों की आवाज खासा आकर्षक करती है।

यहां पर आसपास दो नेशनल पार्क भी हैं। आसपास घूमने लायक अन्य जगहें -मधुमाली नेशनल पार्क यहां से 5 किलोमीटर दूर है। इसे 1940 में नेशनल पार्क घोषित किया गया था। दक्षिण भारत का यह पहला नेशनल पार्क है। यहां पर टाइगर, लेपॉर्ड, एशियन एलीफेंट से लेकर गोल्डन जैकाल तक पाए जाते हैं। -जंगल सफारी के लिए यहां से 22 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। -थीप्पाकाडु एलीफेंट कैंप यहां से 4 किलोमीटर दूर है। यहां पर आप हाथियों का नहला सकते हैं, और उन्हें खाना भी खिला सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें ; जहां घोड़े के चेहरे सा दिखता है पहाड़कुद्रेमुख (कर्नाटक) कर्नाटक का कुद्रेमुख पर्यटन स्थल हालांकि ज्यादा चर्चित नहीं है, लेकिन जून महीने में यहां आकर खासा सुकून मिल सकता है। यहां पर पहाड़ का दृश्य घोड़े के चेहरे की तरह दिखता है। यूनेस्को ने यहां के माउंटेन को अपनी हेरिटेज लिस्ट में शुमार किया है। यहां पर हर हिल्स का घूमने का पूरा मजा है और भीड़ भी कम ही रहती है। यहां पर हरियाली भी भरपूर है और माउंटेनिंग का मजा भी लिया जा सकता है। यह स्थान कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में पड़ता है। यह इलाका समुद्र से 1894 मीटर ऊपर है। आसपास घूमने की अन्य जगहें -कुद्रेमुख पीक ट्रेक यहां से लगभग 9 किलोमीटर दूर है।
-उद्रीमुख नेशनल पार्क यहां से बिल्कुल सटा हुआ है। इसे ग्लोबल टाइगर रिजर्व के नाम से भी जाना जाता है। -पहाड़ों पर ट्रेकिंग के लिए यहां से 4 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। जिसके लिए फारेस्ट डिपार्टमेंट परमीशन देता है, जो आसानी से मिल जाती है। अगली स्लाइड में जानें – 750 फीट ऊंचा फॉल है जहांआइजोल (मिजोरम) नार्थ ईस्ट की सुंदरता देखना हो तो मिजोरम की राजधानी आइजोल से अच्छी जगह कोई नहीं है। यहां पर ऊंचाई पर वॉटर फॉल का मजा लिया जा सकता है तो लेक पर घूमा भी जा सकता है। पहाड़ों के साथ-साथ घनी हरियाली सबका मन मोह लेती है। पहाड़ों पर बसे सबसे पुराने शहरों में यह एक है। आसपास घूमने लायक जगहें -द्रुतलांग हिल्स यहां से 5 किलोमीटर दूर है। -वंटाबंग फाल्स यहां से 52 किलोमीटर दूर है। इस फाल की ऊंचाई करीब 750 फीट है। इसके आसपास बांस का घना जंगल है, जो इस इलाके की संदरता को और बढ़ा देता है। -डंपा टाइगर रिजर्व यहां से करीब 33 किलोमीटर दूर है। इस 1994 में सेंचुरी घोषित किया गया था। यह करीब 550 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। अगली स्लाइड में जाने – माउंटेन बाइकिंग लें मजास्पीति (हिमाचल प्रदेश) मौसम के हिसाब से जून में स्पीति घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है। इस दौरान यहां माउंटेन बाइकिंग से लेकर कई सारे फन मौजूद हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहां पर दुनिया की सबसे ऊंची लेक हैं। इसके अलावा बौद्ध मोनेस्टरी घूमने से लेकर माउंटेनिंग तक मजा लिया जा सकता है। हिमांचल प्रदेश का यह इलाका अभी भी अनटच प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। आसपास घूमने लायक जगहें -यहां से 6 किलोमीटर दूर की-मोनेस्टरी -47 किलोमीटर दूर चंद्राताल लेक -यहां से 41 किलोमीटर दूर अंजुम पास अगली स्लाइड में जानें – जहां है दूसरी सबसे बड़ी मोनेस्ट्रीतवांग (अरुणाचल) अरुणाचल का तवांग पर्यटकों के लिए जाना पहचाना नाम है। यह दलाई लांबा का वर्थ प्लेस भी है। यहां पर कई सारी मोनेस्ट्री भी हैं। इसके अलावा प्राकृतिक सुदंरता से भरपूर इस इलाके में लैंडस्केप देखने ही लायक है। समुद्र तल से इस क्षेत्र की ऊंचाई करीब 3048 मीटर है। यहां पर दो सैंचुरी भी हैं, जिनमें शानदार ट्रिप की जा सकती है। आसपास घूमने लायक जगहें -दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोनेस्ट्री तवांग मोनेस्ट्री यहां पर ही है। -बाप तेंग कंग फॉल यहां से 11 किलोमीटर दूर है। यहां पर पानी करीब 100 फीट की ऊंचाई से गिरता है। -टी टसो लेक यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर है। अगली स्लाइड में जानें ; क्या हों यात्रा के दौरान सावधानियांसुरक्षित यात्रा के लिए अपनाएं यह उपाए -हमेशा अच्छे होटलों में रुकें, सस्ते के चक्कर में न पड़ें। -इसके लिए अच्छा है।
ऑनलाइन पोर्टल से बुकिंग कराएं। -बुकिंग से पहले सभी पोर्टलों पर जानकारी लें, इससे सबसे सस्ता ऑफर मिल सकता है। -यात्रा करना जब तय कर लें, तभी बुकिंग कराएं, नहीं बुकिंग कैंसल कराने में काफी नुकसान होता है।