REPORT:-समी अहमद/सीतापुर
यूपी के सीतापुर में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लेखपालों की हड़ताल जारी है। आज जिले के सभी तहसीलों के लेखपाल सदर तहसील पर एकत्रित हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। लेखपालों ने प्रदर्शन की शुरुआत धरना स्थल पर प्रार्थना से की और जमकर नारेबाजी भी की।
लेखपालों की आठ सूत्रीय मांगे हैं जिनको लेकर लगातार उनका प्रदर्शन जारी है। जबकि लेखपालों की हड़ताल को लेकर अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजते हुए कहा है कि लेखपाल सेवा में हड़ताल को निषिद्ध कर दिया गया है।
लेखपाल अगर किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन कर रहे हो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
खुशखबरी ! NEFT के जरिये किसी भी वक्त कर सकेंगे पैसे ट्रांसफर , जाने कैसे…
इतना ही नहीं पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया “नो वर्क नो पे” के सिद्धांत का उपयोग करते हुए उनके इस गैर कानूनी उपस्थिति को उनकी सेवा में ब्रेक इन सर्विस मानते हुए कार्रवाई की जाए।
वही लेखपाल भी सरकार से आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके हैं और वह अपनी हड़ताल जारी किए हुए हैं।