
आज के समय में बढ़ती उम्र के साथ लोगों में हमेशा ये स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या बनी रहती हैं। देखा जाये तो बढ़ते प्रदुषण के साथ देखा जा रहा हैं की बीमारियां अधिक से अधिक फ़ैल रही है।
वहीं अधिकतर लोग अपने स्वास्थ्य पर लापरवाही अधिक करते हैं , जैसे खान – पान पर ध्यान न देना साथ ही बाहर की चीजे अधिक खाना और साथ ही बीमार होने पर देर से दावा लेना जैसी लापरवाही सामने आई हैं जिसका असर आपकी सेहत पर जल्दी पड़ता हैं।
शर्मसार! नाबालिग संग छेड़छाड़, विरोध करने पर परिजनों को जमकर पीटा
बतादें बढ़ती उम्र यानी 50 साल हो गई में लोग अपनी चेहरे की रंगत को खो देते हैं। लेकिन ऐसे में अगर हम अपनी डाइट पर विशेष रूप से ध्यान दे तो आप बढ़ती उम्र में भी स्वस्थ रह सकते हैं।
अगर आपकी उम्र 50 साल हो गई है तो आपको अपने खानपान की आदत को जरूर बदल लेना चाहिए तभी आप स्वस्थ रहेंगे। दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ ही हमें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होने लगती है। ऐसे में अगर हम अपनी डाइट नहीं बदलते तो कई तरह की बीमारियों को न्योता दे सकते हैं। उम्र बढ़ने के साथ ही आपको अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा साबूत अनाज लेना चाहिए।
आपको सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस लेने चाहिए। ऐसा भोजन लेना चाहिए जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक हो। आप गेहूं, बांजरे, ज्वार और मक्के के मिश्रण वाली रोटी खाएं। इससे आपकी पाचन प्रक्रिया अच्छी रहेगी और आप खाने को आसानी से पचा भी लेंगे।