सर्दी का मौसम आ रहा है। वहीं देखा जाए तो सर्दियों एक मौसम में लोग अधिक बीमार पड़ते हैं। लोग महंगे से महंगे डॉक्टर के पास जाकर दवा कराते हैं लेकिन लोगो की आम बिमारी जैसे बुखार – जुखाम जल्दी नहीं ठीक हो पाता हैं।

वहीं मनुष्य को सर्दियों के समय खाने – पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सर्दियों के मौसम में लोग अक्सर ठंडी चीजे ज्यादा खाते हैं। लेकिन आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए की सर्दियों में ठंडा खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता हैं।
बलरामपुर में युवक ने सफाईकर्मी को मारी गोली, फरार युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अगर बाते करें दही को तो लोग दही से बनी स्वादिष्ट रायता या लस्सी लोग अधिक पसंद करते है। लेकिन वहीं सर्दी के मौसम में दही खाना हमारे सेहत के लिए हानिकारक हैं या लाभदायक। बतादें की सर्दियों में दही खाना आपकी सेहत के लिए लाभदायक ही साबित हो सकता हैं।
देखा जाए तो लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो या फिर जो अस्थमा या साइनस की परेशानी से गुजर रहें हों उनको आयुर्वेद के अनुसार दही का सेवन नहीं करना चाहिए खासतौर पर रात में तो बिल्कुल भी नहीं।
दरअसल दही में मौजूद कई तरह के पोषक पदार्थ जैसे कैल्शियम, विटामिन बी12 और फास्फोरस होते हैं। जिसकी मदद से शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम बढता है। दही खाने से आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया पहुंचने में मदद मिलती है जो कि खाने को पचाने में मदद करते हैं।
देखा जाए तो जैसे सर्दियों में कुछ पत्तेदार सब्जियां आती हैं जिनका रायता बेहद स्वादिष्ट होता है। लेकिन दही खाने को लेकर हर कोई अलग राय देता है। अगर आप सर्दियों में दही खाना चाहते हैं और चाहते हैं कि सर्दी खांसी न हो तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि दही कमरे के तापमान पर ही हो।
जहां बहुत ठंडी दही न खाएं। साथ ही संभव हो तो ताजी दही खाएं, तुरंत जमाकर अगले दिन ही खाने की कोशिश करें। अगर आप दही खाने में ये सावधानी रखेंगे तो सर्दियों में भी गुणकारी दही केवल फायदा ही पहुंचाएगी।