
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सपा संरक्षक ने आरोप लगाया है कि भ्रस्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलेरेंस की बात कहने वाली भाजपा सरकार का आधा कार्यकाल भ्रष्टाचार में बीत चुका है और आधा कार्यकाल भी ऐसे ही बीतेगा।
अखिलेश यादव ने यह बाते उस संदर्भ में कही जिसमे मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान कई मंत्रियों ने अपने इस्तीफे दिए थे। सपा सुप्रीमो ने यह बातें पार्टी कार्यालय में किसान जंक्शन मोबाइल के शुभारम्भ के मौके पर कही।
इस बीच पूर्व मंत्री और बहुजन समाज पार्टी के नेता घूराराम , फूलन सेना और निषाद समाज के नेता अपने समर्थको के साथ अखिलेश की रीति – नीति पर भरोसा जताते हुए समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान पूर्व मंत्री ने दावा किया है कि बसपा के 80 प्रतिशत लोगो को वह सपा से जोड़ देंगे।
एप के शुभारम्भ के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। सूबे और केंद्र की भाजपा सरकार पर जुबानी हमला करते हुए अखिलेश ने सवाल पूछा है कि कहा गए वो 70 लाख रोजगार। जिसको केंद्र की भाजपा सरकार ने देने का वायदा किया था।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा धर्म और जातियों के खिलाफ नफरत पैदा कर अपनी राजनीती चला रही है। सपा सुप्रीमो ने कहा कि न तो आय दोगुनी हुई और न ही किसानो को कोई फायदा हुआ। सरकार ने यह जरूर किया कि जिन किसानो के खाते में रूपये डाले गए थे उसी रूपये को सरकार ने वापस लेने के लिए डीजल और बिजली के दामों बढ़ौत्तरी की है।
अखिलेश ने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहा है। कई घटनाओ का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में कानून व्यावस्था के मुद्दे पर सरकार असफल हुई है। संगीन वारदातों से यूपी सहमा हुआ है और सरकार फर्जी इनकाउंटर कर अपनी पीठ थपथपा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री के मुताबिक यूपी अब हत्या प्रदेश बन चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। देश और उत्तर प्रदेश एक नाज़ुक दौर से गुजर रहा है। भाजपा पर तंज कसते ]हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जब देश में इन्वेस्ट नहीं आ रहा है तो यूपी में कहा से आएगा।
अखिलेश यादव ने किसानो से जुड़े एप्प के बारे में कहा कि जो काम सरकार को करना चाहिए था वो काम वह खुद कर रहे है। सपा सुप्रीमो ने कहा कि एप्प के माध्यम से किसानो को बहुत सहूलियत मिलेगी। योगी की सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए।
अखिलेश यादव ने कहा इन्वेस्टर्स समिट, ओडीओपी के नाम पर कितना खर्च हुआ और कितना इन्वेस्ट हुआ यह बताने वाला कोई नहीं है। कश्मीर से जुड़े एक सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि वहा 20 दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है ।
लेकिन आज भी लोग घरो में कैद है। उन्होंने कहा अगर आर्टिकल 370 अच्छा फैसला था तो लोगो से क्यों नहीं पूछा गया। उन्होंने कहा जो कश्मीर के लोगो के साथ हुआ है वह कल आप और हमारे साथ ही होगा। इसके अलावा भी पूर्व मुख्यमंत्री ने कई सवालों के जवाब में भाजपा पर जमकर जुबानी हमला किया।