अजय के सबसे करीबी ने किया उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक

अजय देवगनमुंबई बॉलीवुड स्टार अजय देवगन का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है। लेकिन यह जानकार आप चौंक जाएंगे कि उनकी बेटी न्यासा ने ही उनका अकाउंट हैक कर लिया है।

यह भी पढ़िए:  कबाली को रिलीज़ करने वालों पर मद्रास हाईकोर्ट ने लगाया बैन

अजय देवगन का अकाउंट  हैक

दरअसल न्यासा ही इतने दिनों से अजय का अकाउंट ऑपरेट कर रहीं थी। अजय इतने बिजी रहते हैं कि उन्हें अपना अकाउंट हैंडल करने का भी समय नहीं मिलता है।  ऐसे में जब अजय के अकाउंट हैक होने की बात सामने आई तो अजय को 440 वोल्ट का झटका लगा।

अजय ने तुरंत इस बात की जानकारी जुटाई कि आखिर किसने उनका अकाउंट हैक किया है। अजय को हैकर की जानकारी मिल गई जिसे जानकर उनके पैरों तले की ज़मीं खिसक गई।

यह भी पढ़िए: दीपिका ने जारी किया ‘एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न..’ का LOGO

अजय को ये बात जानकार हैरानी हुई कि उनकी 13 साल की बेटी ने अकाउंट कैसे हैक कर लिया है।  हालांकि अजय को सुकून भी हुआ कि बेटी ने ही उनका अकाउंट हैक किया था।

LIVE TV