देवगौड़ा ने बतायी ये सबसे बड़ी वजह, आखिर क्यों कर्नाटक में गिरी थी सरकार

बेंगलुरु। कर्नाटक में बड़े राजनीतिक घमासान के बाद भी कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने बीजेपी सरकार के सामने नहीं टिक पाई थी। सरकार गिरने के बाद भी काफी घमासान चला कि आखिर सरकार गिरने की प्रमुख वजह क्या है।

इस पर कई अलग-अलग विचार आए लेकिन अब जद(एस) के वरिष्ठ नेता एच डी देवगौड़ा ने संकेत दिया कि कर्नाटक में उनकी पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार क्यों गिरी थी उन्होंने साफ किया कि राष्ट्रीय दल के आलाकमान ने अपनी पार्टी के नेता सिद्धरमैया से विचार-विमर्श किए बिना उनके बेटे एच डी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था।

पूर्व प्रधानमंत्री ने सिद्धरमैया पर निशाना साधते हुए कांग्रेस आलाकमान के फैसले को ‘गलत’ ठहराया। इससे एक ही दिन पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के कुछ मित्र गठबंधन सरकार को गिराना चाहते थे क्योंकि वे कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देख सकते।

देवगौड़ा ने यहां बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि पांच साल मुख्यमंत्री रहे सिद्धरमैया को विश्वास में लिए बिना सोनिया गांधी और राहुल गांधी अचानक सामने आए और कहा कि कुमारस्वामी अगले मुख्यमंत्री है। यह गलत फैसला था।’’

कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) सरकार 22 जुलाई को गिर गयी थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव विधानसभा में गिर गया था। उनकी सरकार 14 महीने तक चली।

कौशाम्बी राजमार्ग पर कंटेनर ने मारी बाइक सवार को टक्कर, 2 की मौत एक घायल

कांग्रेस और जद(एस) को खासकर मैसुरू क्षेत्र में चिर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। 2018 का विधानसभा चुनाव दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ लड़ा था। हालांकि बाद में दोनों ने हाथ मिलाकर गठबंधन सरकार बना ली ।

LIVE TV