फर्जी मामले में ग्राम प्रधान को फंसाये जाने पर किसानों में रोष, धरना देंगे बाकी ग्राम प्रधान

रिपोर्ट-मिथिलेश द्विवेदी/भदोही 

खबर भदोही से है। औराई थाना क्षेत्र में पिछले दिनों असलहे के साथ गिरफ्तार सपा कार्यकर्ता सुख्खू पाल के मामले में पुलिस ने अपनी ही थ्यौरी बदल दी। छापेमारी की घटना के दौरान बरामद तीन तमंचे के मामले में पहले गिरफ्तारी, फिर सपाजनों के प्रदर्शन के बाद औराई के प्रभारी निरीक्षक रहे मनोज पांडेय को निलंबित किए जाने की घटना के बाद पुलिस की खूब किरकिरी  हो रही है।

ग्राम प्रधान

घटना की हकीकत इस रूप में भी सामने आयी है कि सपा के प्रदर्शन के दबाव में औराई इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया और अब तमंचा आरोपी के परिजन दवनपुर के ग्राम प्रधान को टारगेट कर रहे हैं।

प्रधान ने शासन के आला अफसरो को अवगत कराया है। प्रधान संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रधान को फर्जी मामले में फंसाया गया तो जिले के ग्राम प्रधान मनरेगा समेत सभी कामकाज ठप कर आंदोलन करेंगे।

औराई के दवनपुर गांव निवासी सुख्खू पाल के यहां छापा मारकर पुलिस ने तीन तमंचा पकड़ा था। सीओ ने बाकायदा मीडिया को इसकी जानकारी दी है। बाद में पुलिस के अपने छापेमारी की थ्यौरी बदल गयी।

जानिए दुनिया से 197 भाषाएं हो रही हैं विलुप्त , वजह हैं बेहद गंभीर…

सपा ने इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इसके तत्काल बाद एसपी ने औराई के प्रभारी को निलंबित कर दिया। अब तमंचा आरोपी के परिजन ग्राम प्रधान श्रीराम दुबे को टारगेट कर रहे है।

इस मामले में प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण उपाध्याय गोपाल ने कहा है कि यदि प्रधान दवनपुर के खिलाफ साजिश रची गयी तो प्रधान सभी कार्य ठप कर आंदोलन को विवश होंगें। बताया जिले के प्रधान सोमवार को डीएम से मिलेंगे।

LIVE TV